प्रधान आरक्षक बर्खास्त : सेक्सटॉरशन और ब्लैकमेलिंग में दोषी पाए जाने पर पुलिस विभाग ने की सेवा समाप्त

प्रधान आरक्षक बर्खास्त : सेक्सटॉरशन और ब्लैकमेलिंग में दोषी पाए जाने पर पुलिस विभाग ने की सेवा समाप्त

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर दास मांझी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंजोर दास मांझी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बहुचर्चित सेक्सटॉरशन व ब्लैकमेलिंग के मामलों में लिप्त होने के आरोप लंबे समय से थे। इन मामलों में आरोपी को जेल भी जाना पड़ा था।

इस दौरान उसके विरुद्ध विभागीय जांच भी संचालित की जा रही थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि, आरोपी प्रधान आरक्षक पर बलौदा बाजार शहर और आसपास के क्षेत्रों के कई लोगों को महिला संबंधी अपराधों में फंसाने, लोकलाज का भय दिखाकर मोटी रकम वसूलने के आरोप भी दर्ज हैं। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध है और मामले की सुनवाई जारी है।

Chhattisgarh