आराधना मंडल‌ का आज से कस्तूरबा में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव

आराधना मंडल‌ का आज से कस्तूरबा में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 सितंबर/ शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर की समाज सेवी महिलाओं का संगठन आराधना महिला मंडल द्वारा आज 30 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक कस्तूरबा भवन में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
आराधना महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बरडिया, सचिव पुष्पा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जानी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आज से आयोजित होने जा रहे गरबा महोत्सव की पहले दिन की  मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता सहारे (प्राचार्य- शासकीय स्कूल – बोरी) होगी, वहीं दूसरे  दिन 1 अक्टूबर को  आयोजित गरबा महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन जी होगी।

Chhattisgarh