राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 सितंबर। शिको काई शितोरियू कराते डू इन्टरनेशनल एवं राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा दिनांक 2 को कस्तुरबा मंडल हाल में जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कमल कराते अकादमी कराते स्कूल ममता नगर के खिलाडियों ने हिस्सा लेकर स्कूल पदक प्राप्त किया।
कु.अपूर्वा नाथ काता में स्वर्ण पदक व कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया वही आदित्य देवांगन काता मे कास्य पदक, लब्यांश लहरी काता कास्य कुमिते में कास्य पदक, कु. शुभता श्रीवास्तव काता में कास्य तथा कु. रस्मी गंगबेर कुमीते में कास्य पदक प्राप्त किया।
वही काजल यादव रेफरी व सहायक कोच थलेश्वरी मेश्राम रही सभी विजेताओं को उनके व कराते परिवार के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुएं उज्जवल भविष्य की कामना की

