राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 सितंबर। एन.आर.सी.ए. शतरंज़ संस्था के सचिव मोहम्मद शहरयार ने बताया कि संस्था से जुड़ी भारत की सोलह वर्षीय कलकत्ता निवासी फिडे मास्टर शतरंज़ खिलाड़ी कु.स्नेहा हल्दर/पिता भोगिरथ हल्दर ने अर्मेनिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय शतरंज़ स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेस्ट वूमेन शतरंज़ खिलाड़ी का अवार्ड जीता. यह स्पर्धा अर्मेनिया में 19 से 28 सिंतबर तक अयोजित की गई।
जिसमें स्नेहा हल्दर को मंचस्थ अतिथियों द्वारा उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की गई वा ट्रॉफी , मोमेन्टो, कैश प्राइज, वा सर्टिफिकेट से समानित्त किया गया है. उनकी इस उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से अखिल भारतीय शतरंज़ महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग के प्रयासों को जाता है ।

जिन्होने इनके वीसा सम्बन्धी दस्तावेज जैसे कार्य को बहुत अल्प समय मे कराया। जिससे स्नेहा हल्दर अर्मेनिया में आयोजित इस अंतराष्ट्रीय शतरंज़ स्पर्धा का हिस्सा बन सकी।
स्नेहा देश की टॉप 50 सीनियर महिला शतरंज़ खिलाड़ियों में है. और 2026 में जर्मनी, पराग्वे, बैंकाक, चेक रिपब्लिक, आइसलैंड जैसे देशों में अपने शतरंज़ खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी । एन.आर.सी.ए. शतरंज़ संस्था के सभी पदाधिकारि सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी वा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

