न्यू सिविल लाईन में  नवरात्रि पर्व की धूम

न्यू सिविल लाईन में  नवरात्रि पर्व की धूम


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 30 सितंबर। जेल के सामने स्थित न्यू सिविल लाईन में इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व  उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि का यह 26 वा वर्ष है,इसमें ज्यादातर शासकीय विभाग में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी के परिवार शामिल है।

पूरी तरह से वैदिक परम्परा का निर्वाह करते हुए यहां 9 दिन पूजा अर्चना की जाती है,तथा पारंपरिक गरबा और पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

56 भोग से महाआरती, माता की ओली भरना,और सामूहिक रूप से सभी मिलकर सपत्नीक पूजा करना ,समिति में कोई पदाधिकारी ना होकर हर निर्णय सामूहिक रूप से लेना इस समिति और कालोनी की विशेषता रही है ।

Chhattisgarh