छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव का मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव का मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

रायपुर(अमर छत्तीसगढ), 30 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ द्वारा आज नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्रालय ने सेवानिवृत्त हो रहे पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

श्री जैन ने मंत्रालय परिवार और कर्मचारी संघ का धन्यवाद किया। वहीं, नए मुख्य सचिव विकासशील ने नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ मंत्रालय को देश का सर्वोच्च सचिवालय बनाने के लिए संघ का पूरा सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम में मंत्रालय सेवा के दो अधिकारियों, मोहर साय कुजूर (अवर सचिव) और दुर्गा चरण शुक्ला (अनुभाग अधिकारी) को विदाई दी गई।

इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, उपाध्यक्ष अजीस मीरे, सचिव उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष छविराम साहू, संयुक्त सचिव महेश बड़ा, सदस्य कुंदन साहू और सुश्री दिव्यानी साहू सहित मंत्रालय के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh