युगांतर में होगा भव्य सभागृह का निर्माण

युगांतर में होगा भव्य सभागृह का निर्माण


राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 30 सितंबर । शिक्षा, खेल, संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में भव्य सभागृह के निर्माण की आधार शिला संस्था के चेयरमैन अजय सिंगी तथा निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी ने रखी।

इस दौरान पंडित द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार द्वारा भूमि की पूजा कराई गई, जिसमें संस्था के वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटड़िया, विनोद सदानी, डाॅ मोहन पारख, प्राचार्य मधुसूदन नायर, शिक्षकों ने भी भाग लिया।

संस्था में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सर्व सुविधायुक्त भव्य सभागृह का निर्माण पूर्व नियोजित था। सत्र 2025-2026 में इसके निर्माण की आधारशिला रखने से शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण काफी आल्हादित हैं।

Chhattisgarh