शराब के नशे में आरक्षक : जूता उतारकर लगा झूमने, लोगों ने कार्यशैली पर उठाए सवाल, अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट नगर सेना को प्रतिवेदन भेजा गया

शराब के नशे में आरक्षक : जूता उतारकर लगा झूमने, लोगों ने कार्यशैली पर उठाए सवाल, अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट नगर सेना को प्रतिवेदन भेजा गया

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुर्गा उत्सव के दौरान एक आरक्षक शराब के नशे में पहुंचा। यदुनंदन नगर के तिफरा इलाके में स्थित दुर्गा पंडाल में तैनात आरक्षक प्रशांत रावत को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया।

उसका मुलाहिजा थाना सिरगिट्टी से कराया गया है तथा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट नगर सेना को प्रतिवेदन भेजा गया है।

इस पूरे मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि, वह शराब के नशे में होने की वजह से वह जमीन पर जूते उतारकर बैठ गया था और सिर नीचे कर झूम रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में लोग यह कहते हुए दिख रहे हैं कि देखो ये पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तैनात है। हालांकि, उसका मुलाहिजा थाना सिरगिट्टी से कराया गया है तथा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट नगर सेना को प्रतिवेदन भेजा गया है।

Chhattisgarh