एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम भक्ति संध्या… श्री सुमति नाथ जैन मंदिर मूणोत नगर में

एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम भक्ति संध्या… श्री सुमति नाथ जैन मंदिर मूणोत नगर में

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) , 03 अक्टूबर

(प्रकाश जैन)

श्री सुमति नाथ जैन मंदिर में होगा (ताली कीर्तन)श्री पार्श्व भैरव भक्ति..
श्री पार्श्व भैरव परिवार के तत्वाधान में रविवार 05 अक्टूबर को मुणोत नगर स्थित श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर परिसर में मन की बात दादा के साथ एक शाम श्री पार्श्व भैरव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है।
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्त परिवार की अभिनव पहल…
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के परम भक्त श्री धीरज खींचा ने बताया कि श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्त परिवार द्वारा नगर में हर माह के पहले रविवार को मन की बात दादा के साथ भक्ति कार्यक्रम के आयोजन की अभिनव पहल की गई है जो गत 12 माह से लगातार जारी है।
नगर के 05 पूनम मंडल के गायक श्री पार्श्व भैरव दादा को अपने भजनों से रिझायेंगें…
श्री खीचा ने बताया की “मन की बात दादा” के साथ “उत्सव 13” में ताली कीर्तन के साथ नगर के 05 पूनम मंडल के उभरते गायकों द्वारा रविवार को श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर में रात्रि 8.30 बजे से 10 बजे तक भजनों की भाव पूर्ण प्रस्तुतियों से श्री भैरव दादा को रिझाया जायेगा।
भक्ति संध्या की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता,मंदिर की होगी खास साज सज्जा…
भक्ति संध्या से जुड़े श्री मोनू भाई हिंगड़ एवम श्री आशीष जैन ने बताया कि ताली कीर्तन भक्ति संध्या को लेकर श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के श्रद्धालु भक्तों में विशेष उत्साह उमंग बना हुआ है।
भक्ति कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियों में संघ परिवार के कार्यकर्ता जुटे हुए है। भक्ति संध्या पर मंदिर परिसर की विशेष साज सज्जा एवम सतरंगी रोशनी की जाएगी।
संस्था का विनम्र अनुरोध,अवश्य पधारें सा🙏
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्त परिवार के श्री अंकुर बाफना एवम श्री दीपांशु बड़ोला ने नगर के धर्म प्राण श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं से इस भक्ति संध्या में भाग लेने की विनम्र अनुरोध किया है।
एक्सप्रेस न्यूज चैनल

Chhattisgarh