युगांतर में गाँधी एवं शास्त्री जयंती मनी

युगांतर में गाँधी एवं शास्त्री जयंती मनी


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 3 अक्टूबर। शिक्षा, खेल, संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गई । इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा गाँधी और शास्त्री जी के चित्रों में पुष्पांजलि की गई ।

प्राचार्य ने गाँधी जी व शास्त्री जी के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए बताया कि हम इनके सिद्धान्त अपना लेते हैं तो हमारे जीवन में सुन्दर तथा सकारात्मक परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। इनके सत्य अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

आज विश्व में शांति गांधी जी के सिद्धांत द्वारा ही स्थापित होगी। इसी तरह शास्त्री जी की सरल जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके द्वारा दिए गए नारे ‘जय जवान-जय किसान’ से सारा जन मानस प्रभावित है। इस आयोजन की सफलता पर प्रबंध समिति ने हर्ष प्रकट किया है।

Chhattisgarh