ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ), 03 अक्टूबर । जैन जगत की दिव्य विभूति,संयम सुमेरु नानेश पट्टधर जैनाचार्य श्री विजयराज जी म.सा. संध के श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ का
त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख्यातनाम समाज सेवी आईएएस राजू भाई भूरट की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
इस मौके पर ब्यावर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं अधिवेशन समारोह के साक्षी होंगे।
जैनाचार्य प्रवर एवम संत एवम महासती मंडल के होंगे प्रवचन …
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विरेन्द्र जैन ने बताया कि 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर से आयोजित इस अधिवेशन में जयपुर में चातुर्मास हेतु विराजित प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य श्री विजयराज जी म.सा. संत एवम साध्वी मंडल के दिव्य सानिध्य के साथ प्रवचनों एवम तत्व चर्चा का लाभ भी श्रद्धालुओं को मिलेगा।
रविवार अलभोर ब्यावर से विशेष दल कूच करेगा जयपुर..
स्थानीय संघ महामंत्री श्री कमल छल्लानी ने बताया की अधिवेशन में शिरकत करने हेतु एक विशेष दल संघ के राष्ट्रीय संरक्षक,भामाशाह श्री राजेंद्र कर्नावट एवं संघ अध्यक्ष अनाज सेवी श्री संपतराज ढेड़ीया के नेतृत्व में सोमवार अलभोर मेवाड़ी गेट बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से जयपुर के लिए रवाना होगा।
इस दल को संघ के उपाध्यक्ष श्री गणपत राज लोढ़ा व युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन,जैन ध्वज दिखाकर नाना गुरु,विजय गुरु,शांति गुरु, जय जयकारों के उद्घोषों के साथ रवाना करेंगे।
चिंतन शिविर को सम्बोधित करेंगे श्री विजय गुरुदेव
संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री पारस मल जैन ने बताया कि त्रिदिवसीय अधिवेशन के पहले दिन 05 अक्टूबर को दोपहर एक बजे जैनाचार्य विजयराज जी महाराज की पावन निश्रा में संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों,
क्षेत्रीय पदाधिकारियों स्थानीय संघ अध्यक्ष एवम मंत्री का चिंतन शिविर आयोजित होगा। इस शिविर को स्वयं जैनाचार्य प्रवर श्री विजय गुरुदेव संबोंघित करेंगे। रात्रि में सामूहिक प्रतिक्रमण के बाद राष्ट्रीय संघ,महिला,मंडल,युवा संघ की अलग अलग बैठक आयोजित होगी।
वीर परिवार का बहुमान 06 अक्टूबर रात को
संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेमीचंद कोठारी ने बताया कि 06 अक्टूबर को सवेरे 09 बजे श्री विजय गुरुदेव की धर्म देशना,दोपहर 01बजे संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की सयुंक्त बैठक होगी इसमें श्रावक संघ, युवा संघ व महिला संघ के पदाधिकारी भाग लेंगे।रात्रि प्रतिक्रमण के बाद 08 बजे संघ का खुला अधिवेशन का प्रथम सत्र होगा इस सत्र में सयंती वर्ग के परिवारजनों एवम विगत एक साल के दौरान जैन भगवती दीक्षा लेने वाले परिवार के वीर माता पिता एवम अन्य परिवार जनों सहित संघ के सेवा रत्नों का संघ द्वारा बहुमान एवम अभिनंदन किया जायेगा।
संघ की अभिनव पहल..
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक श्री हेमंत कोठारी ने बताया कि संघ ने इस अधिवेशन में एक अभिनव शुरुआती पहल की है। जिसमे संघ के राष्ट्रीय,प्रांतीय,क्षेत्रीय एवम स्थानीय पदाधिकारियों एवम सदस्यों का आपसी परिचय सत्र होगा जिसमे एक दूसरे का आपसी परिचय करवाया जाएगा।
मुख्य अधिवेशन एवम गुरुदेव का दिव्य महा मांगलिक 07 को…
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक युवा चेता श्री सिद्धार्थ कर्णावट ने बताया की संघ का मुख्य राष्ट्रीय अधिवेशन 07 अक्टूबर को सवेरे 09 बजे तिलक मार्ग स्थित नवकार भवन में होगा। जिसमे संघ के उन्नयन एवम विकास पर गहन विचार विमर्श होगा। दोपहर 02 बजे जैनाचार्य प्रवर का विशेष उद्बोधन एवं दिव्य महा मांगलिक होगा।
(प्रकाश जैन, अमित मेहता
एक्सप्रेस न्यूज चैनल)

