राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद : व्यापारी को बंधक बनाकर 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर हुए फरार

राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद : व्यापारी को बंधक बनाकर 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर हुए फरार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाश सराफा व्यापारी राहुल गोयल के पास रखे लगभग 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स दुकान के व्यापारी के यहां सुबह 4 बजे बदमाश पहुंचे। जहां बंदूक की नोक पर व्यापारी से गेट खोलने को कहा फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

बदमाशों ने दुकान में रखे जेवरात को लूटकर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग 86 लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेग खंगाले जा रहे हैं।

Chhattisgarh