बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक महिला नक्सली अपनी बिछाई जाल में फंस गई। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा IED लगाया जा रहा था।
उसी दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला नक्सली सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल माओवादी का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।
इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए घायल नक्सली को ग्रामीणों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है। संगठन में अपने साथ 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी।

