हत्या का आरोपी जेल वार्ड से फरार : अस्पताल में चल रहा था इलाज, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर

हत्या का आरोपी जेल वार्ड से फरार : अस्पताल में चल रहा था इलाज, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर

अम्बिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है। आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज था। इसी बीच सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कैदी भाग निकला।

दरसअल, 4 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। फरारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जेल वार्ड से होने पर लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़ा कर रहे हैं।

Chhattisgarh