नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) , 06 अक्टूबर 2025
शासकीय पोष्ट मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगांव में रविवार 05 अक्टूबर को छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने छात्र संघ के अध्यक्ष कैरल्स कोठारी सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईपीएस आरएस नायक ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद चंद्रेश ठाकुर, पुरूषोत्तम गांधी, जिला पटवारी संघ मोहला-मानपुर के अध्यक्ष लखन सोरी सहित छात्रावास के भूतपूर्व अध्यक्ष बिट्टू कोमरे, मनोज पिस्दा, नंद किशोर धुर्वे, मनोज चंद्रवंशी के अलावा बड़ी संख्या में छात्रावास के भूतपूर्व एवं वर्तमान बैच के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।


इस अवसर पर छात्रावास के उपाध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी, सचिव प्रफुल मण्डावी सहित सह सचिव टिकेश्वर मण्डावी, मुख्य सलाहकार चंद्रहास चंद्रवंशी सहित मनीष रावटे, इन्द्रजीत चंद्रवंशी, महेन्द्र कोरेटी, भगत कोमरे, हरिशंकर मण्डावी, नागेश भुआर्य, उपेन्द्र मण्डावी, आशीष हारमे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh