राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 6 अक्टूबर।
दिल्ली में आयोजित VIA नेशनल कॉनक्लेव में संस्कारधानी राजनांदगांव के समाजसेवी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
दिल्ली से लौटने के पश्चात श्री खंडेलवाल ने बताया कि देश की राजधानी के होटल ललित में आयोजित वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन (VIA) के इस भव्य कॉनक्लेव में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिनमें छत्तीसगढ़ से उनका प्रतिनिधित्व रहा।
उन्होंने बताया कि वैश्य व्यापारी समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए VIA संस्था परोपकार, सेवा तथा समाज के कमजोर और निर्बल वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है। इस कॉनक्लेव में संवेदना, सहयोग, सशक्तिकरण और सामूहिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में देश के प्रमुख व्यापारिक और सामाजिक घरानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

