जांजगीर-चांपा(अमर छत्तीसगढ) 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने 5 लोगों को डकैती के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एनएसयूआई का शहर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है।
इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जांजगीर ही नहीं, जहां भी अपराध हुए हैं, कांग्रेस की संलिप्तता मिली है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, जांजगीर ही नहीं, प्रदेश में जहां भी अपराध हुए हैं, कांग्रेस की संलिप्तता मिली है। एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो वायरल हुआ।
एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में सहभागी रहे। एक विधायक शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपराध की पटकथा लिख रही है।

