गोठी स्कूल में पढ़े मुमुक्षु आयुष कोठारी का किया बहुमान, भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांचवे विद्यार्थी बनें संयम मार्ग के पथिक

गोठी स्कूल में पढ़े मुमुक्षु आयुष कोठारी का किया बहुमान, भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांचवे विद्यार्थी बनें संयम मार्ग के पथिक


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 अक्टूबर।
मुमुक्षु धन्य हो धन्य हो से गूंजा समूचा क्षेत्र..
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा से सीनियर सेकंडरी(2009) तक पढ़े मुमुक्षु आयुष कोठारी का संयम मार्ग के पथिक बनने पर श्री वर्द्धमान कन्या पीजी महाविद्यालय परिसर के वर्द्धमान मैनेजमेंट चेंबर में अभिनंदन समारोह में अभिन्नन्दन पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। इस मौके पर समूचा क्षेत्र अनुमोदना अनुमोदना एक धन्य हो धन्य हो दीक्षार्थी धन्य हो से गूंज उठा।


बिना संयम के मौक्ष असंभव…
बहुमान समारोह को संबोधित करते हुए मुमुक्षु आयुष कोठारी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। अनंत अनंत पुण्य वाणी के चलते मनुज जीवन की प्राप्ति होती है। हमे इस अनमोल जीवन का सम्यक उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीवन में संयम का होना नितांत आवश्यक है। संयम के बिना जीगन अधूरा है। बिना संयम मोक्ष मार्ग की प्राप्ति असंभव है। मुमुक्षु अपने स्कूल में मिले सम्मान एवम बहुमान से खूब खूब अभिभूत एवम पुलकित दिखाई दिए।

उल्लेखनीय रहे कि मुमुक्षु की बड़ी बहन हर्षाली ने भी संयम मार्ग अंगीकार किया था हर्षाली अभी नानेश पट्टधर श्री राम गुरु की सु शिष्या बनकर जिन शासन की दिव्य प्रभावना मे जुटी हुई है।
अभिनंदन समारोह में मुमुक्षु का खेतपालिया के नेतृत्व में किया बहुनान…
मुमुक्षु आयुष कोठारी का श्री वर्धमान शिक्षण समिति के यशस्वी अध्यक्ष श्री सुनील खेतपालिया के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों ने माला, शॉल,साफा, उपरणा एवं अभिनंदन पत्र भेंट करके बहुमान किया गया। इस मौके पर साथ ही मुमुक्षु के वीर माता श्रीमती उषा जी कोठारी एवं वीर पिता श्री अशोक जी कोठारी का भी माला,शॉल पहनाकर अभिनन्दन किया गया।


बहुमान जलसे में इन्होंने की शिरकत…
इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष, देश के ख्यातनाम समाज सेवी श्री सुनील खेतपालिया, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद विनायकिया, मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख, कोषाध्यक्ष श्री देवराज लोढ़ा, सहमंत्री श्री सुनील ओस्तवाल प्रबन्धकारिणी सदस्य श्री रमेश चंद मेडतवाल,श्री प्रवीण कुमार खेतपालिया, श्री अरविंद मुथा, श्री दीपचंद कोठारी, खेतपालिया परिवार के पारस मल खेतपालिया, श्रीमति शोभा खेतपालिया, श्रीमती कांता खेतपालिया, श्रीमती इंद्रा खेतपालिया, श्रीमती रिया खेतपालिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढा, अकादमी प्रभारी नीलम जी लोढा, समिति प्रबंधक नेहा जैन, जनसम्पर्क अधिकारी श्री बबलू अग्रवाल, खुशबू जी भाटी,श्री ईशान सांखला एवं भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, ज्योति जी चौहान, रेणु जी कोठारी, रेणु जी यादव, श्री प्रदीप हेडा, श्री दीपक गुप्ता,श्री समीर सर, वर्द्धमान रूट्स प्रिंसिपल श्वेता जी नाहर, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ के कार्यालय प्रभारी श्री अजय जैन, वर्द्धमान कॉलेज व्याख्याता सुनीता जी जैन, अंजली जी कावड़िया, वर्द्धमान फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विंग प्रभारी हरजीत जी कौर आदि मौजूद रहे।


टीचर्स को देखकर स्कूल-दिनों को किया याद…
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी(वर्ष 2002) से सीनियर सेकंडरी(वर्ष 2017) तक पढ़े दीक्षार्थी आयुष कोठारी ने आज जब अपने पुराने टीचर्स को देखा तो अपने स्कूल के दिनों की यादों को साझा किया. मुमुक्षु आयुष कोठारी ने बताया कि वो और उसकी बहन ने गोठी स्कूल में पढ़ाई की जिसमें मेरी बहन ने हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहकर मेरे माता पिता का मान बढ़ाया।

पढ़ाई में तो शुरू से मेरा मन कम ही रहा, धर्म और अध्यात्म की तरफ मेरा काफी रुझान रहा.गुरु भगवन्तों के आशीर्वाद एवं सद्प्रेरणा से मेरा संयम पथ सफल साध्य रहे। इस मार्ग पर चलकर में अपने माता पिता,परिवार एवं विद्यालय एवं गुरुजनों का मान बढ़ा सकूं ऐसा आशीर्वाद आप सब से चाहता हूं।


08 दिसंबर को लेंगे जैन भगवती दीक्षा…
प्रभु श्री महावीर स्वामी के 82वे पट्टधर हुक्मसंघ के महान आराधक श्रीमद जैनाचार्य 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के पावन सानिध्य में आगामी 08 दिसंबर,2025 को जैन भगवती दीक्षा लेकर संयम मार्ग पर आरूढ़ होंगे।
विदित रहे कि मुमुक्षु श्री आयुष कोठारी गोठी स्कूल के पांचवे गौरवशाली विद्यार्थी है जो संयम मार्ग के पथिक बनकर विद्यालय, समाज,परिवार तथा ब्यावर को गौरवान्वित कर रहे है।

Chhattisgarh