रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा तथा ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन।
ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता उछालने की शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमला है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि देश में जाति के नाम पर फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है जो सनातन के नाम पर घटना कराई गई इस घटना के पीछे सत्ता में उच्च पदों पर बैठे लोग हैं इसलिए यह घटना हुई है इस घटना की न्यायिक जांच करा के उनके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागडे ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र उके व छ. मु. मो. के संगठन मंत्री तुलसी देवदास, महामंत्री पुनाराम साहू सहित अनेक श्रमिक व नागरिक उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मोर्चा के महामंत्री पुनाराम साहू द्वारा दी गई ।


