जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 अक्टूबर। बस्तर में माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना पुलिस के समक्ष बस्तर में सक्रिय इनामी माओवादी मंदा रूबेन उर्फ कन्नन्ना उर्फ मंगन्ना (67 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया है। रूबेन के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बताया जा रहा है कि बिगड़ती सेहत और अन्य कई कारणों के चलते मंदा रूबेन ने मंगलवार को वारंगल के पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

रूबेन दक्षिण बस्तर के वरिष्ठ डिवीजन कमेटी सचिव होने के साथ-साथ दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य भी था। आत्मसमर्पण के बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया।

