बलौदाबाजार में आबकारी की टीम से मारपीट : छापा मारने टीम पर तस्कर ने किया हमला, पिटाई करने के बाद हुआ रफूचक्कर

बलौदाबाजार में आबकारी की टीम से मारपीट : छापा मारने टीम पर तस्कर ने किया हमला, पिटाई करने के बाद हुआ रफूचक्कर

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ़) 8 अक्टूबर। जिले में आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ है। आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव अपनी टीम के साथ अवैध शराब बिक्री करने वालों के घर रेड की कारवाई करने के लिए पहुंचे हुए थे।

इसी बीच शराब तस्कर ने हमला बोल दिया जिससे उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पलारी थाना में गाली- गलौज और मारपीट करने मामले में FIR दर्ज की गई है। वहीं आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

वहीं मंगलवार को धमतरी जिले में पुलिस ने दानीटोला शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार किया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को दानीटोला स्थित शराब की दुकान में अज्ञात व्यक्ति में छत तोड़कर शराब और नकदी चोरी कर ली थी।

प्रार्थी दुर्गेश सोनकर की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्य और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने कृष्णा निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की गई शराब में से कुछ पी लेने और नकदी खर्च करने की बात कही थी। उसकी निशानदेही पर घर से व्हाईट रैबिट पौवा, सेवन हावर्स पौवा और 1000/- रूपये नगद बरामद किया गया था। वहीं आरोपी कृष्णा निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh