प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन का रायपुर में भव्य आयोजन, राजनांदगांव की मातृशक्ति रही उपस्थित

प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन का रायपुर में भव्य आयोजन, राजनांदगांव की मातृशक्ति रही उपस्थित

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 8 अक्टूबर ।

प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला सम्मेलन का आयोजन रायपुर के वृन्दावन भवन, कटोरातालाब चौक रायपुर में भव्यता के साथ किया गया । उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशिल्या देवी साय, धर्मपत्नी विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगॉव से आयोजन में उपस्थित रही श्रीमती करूणा मधुसूदन यादव ने की ।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बालोद से पधारी श्रीमती मंजू राकेश यादव, श्रीमती जागृति चुन्नी यदु राजनांदगॉव, श्रीमती सुलोचना यादव, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव, श्रीमती ललिता राम यादव, श्रीमती विमला राजेश यादव, श्रीमती रीमा रमेश यादव, श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, श्रीमती सरोज यादव उपस्थित रहीं।

इस आयोजन में राजनांदगॉव का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती करूणा मधुसूदन यादव, श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति जिला पंचायत राजनांदगॉव, पार्षद खेमिन राजेश यादव एवं माथलडबरी सरपंच श्रीमती मधु यादव उपस्थित रहीं।

आयोजन समिति की ओर से श्रीमती धनमती यादव (देवभोग), श्रीमती किरण यादव (मस्तूरी), श्रीमती गीता यादव (कोरबा), श्रीमती गीता यादव (तखतपुर), श्रीमती पुष्पलता यादव (पामगढ़), श्रीमती स्नेहा यादव (रायपुर) उपस्थित रहीं।

आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलो से पधारे गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया  एवं प्रदेश स्तरीय सर्व यादव महिला टीम के नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की गई एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा उठाई गई।


मुख्य अतिथि श्रीमती कौशिल्या देवी साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण के वंशज है, उनके द्वारा इस आयोजन के माध्यम से जनजागृति, धर्म का प्रचार एवं समाज को संगठित करते का कार्य उत्तम कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने समाज की महिलाओं को सफल आयोजन के लिये बधाई देते हुए अपने पारिवारिक, सामाजिक रिश्तों को सहेजने, संगठित रहने एवं प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान एवं सहभागिता देने का आव्हान किया ।

सीएम मैडम ने समाजिक मंच से प्राप्त मुद्दों को मुख्यमंत्री जी तक पहुॅचाकर उनका यथाशीघ्र उचित निराकरण करवाने हेतु आवश्वास भी दि

Chhattisgarh