बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 अक्टूबर ।
अपराध क्र 790/2025 धारा 103(1) बीएनएस
मामूली विवाद में पुत्र द्वारा पिता की बांस के डंडे से मारकर की गई हत्या
एफआईआर के चंद घंटे बाद आरोपी को किया गया गिरफतार
आरोपी – राजेश उर्फ टिल्ली पिता हरप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी खजुरी नवागांव पडाव पारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
विवरण – प्रार्थी मनमोहन भारद्वाज पिता स्व सुंदर लाल उम्र 47 वर्ष निवासी बिनौरी थाना सकरी दिनांक 07-10-2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खजुरी नवागांव निवासी राजेश उर्फ टिल्ली यादव दिनांक 06-10-2025 को रात्रि में अपने पिता हरप्रसाद यादव के सिर पर बांस के डंडे से मारकर घायल किया था।
जिसे ईलाज हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया था जिसकी मृत्यु हो गई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 790/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षकं रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I

