वसूलीबाज पुलिसकर्मी पर एसएसपी का एक्शन : झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाले आरक्षक को एसएसपी ने किया सस्पेंड

वसूलीबाज पुलिसकर्मी पर एसएसपी का एक्शन : झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाले आरक्षक को एसएसपी ने किया सस्पेंड

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद पर तखतपुर के वार्ड क्रमांक 12 की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि आरक्षक ने जबरन घर में घुसकर अवैध वसूली की और पैसे न देने पर उसके पति को झूठे शराब तस्करी के केस में फंसा दिया। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है और शपथ पत्र भी सौंपा है।

शिकायत में बताया गया कि आरक्षक ने पहले 20 हजार रुपए लिए और फिर 10 हजार की दोबारा मांग की। इनकार करने पर अगले दिन उसके पति को शराब लाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

महिला ने सवाल उठाया कि बिना महिला पुलिस और अनुमति के घर में घुसना नियमों की धज्जियां उड़ाना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

Chhattisgarh