अंबिकापुर में हुआ लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए नाजायज संबंध, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर में हुआ लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए नाजायज संबंध, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आरोपी अमजद खान ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रखा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने अपने वैवाहिक जीवन को गोपनीय रखा और युवती को लगातार धोखे में रखा।

पीड़िता ने जब सच्चाई जानी तो उसने महिला थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमजद खान के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, वहीं मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है।

सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘राजेश अग्रवाल’ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जाएगी ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।

Chhattisgarh