ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा : नाबालिग मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद

ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा : नाबालिग मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद

खैरागढ़ (अमर छत्तीसगढ) 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में शामिल एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास पुलिस ने करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान मेंअज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान संचालक परमेश्वर राम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

Chhattisgarh