नवकार जाप ग्रुप का 22 वां आयोजन जैन श्रीसंघ शंकर नगर के साथ आनंदम वर्ल्ड सिटी में संपन्न

नवकार जाप ग्रुप का 22 वां आयोजन जैन श्रीसंघ शंकर नगर के साथ आनंदम वर्ल्ड सिटी में संपन्न

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 12 अक्टूबर। नवकार जाप ग्रुप व शंकर नगर जैन श्रीसंघ द्वारा रविवार दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी अंतर्गत श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय परिसर में प्रातः 9 से 9:48 तक सकल जैन समाज के शाश्वत महामंत्र नवकार के जाप के 22वें क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के साधार्मिक जनों की सहभागिता रही।

नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को नवकार जाप का आयोजन प्रातः 9 से 10 बजे तक अलग-अलग संघों के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में अनवरत किया जा रहा है।

जाप समापन पर नवकार जाप ग्रुप द्वारा आयोजन समिति जैन श्री संघ शंकर नगर व स्थानीय महिला समिति का नवकार महामंत्र अंकित स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

संचालन राजेन्द्र पारख व आभार राजेन्द्र सेठिया द्वारा किया गया। जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, संजय गिड़िया, अमर बरलोटा, फूलचंद नाहटा, निर्मला भंडारी, वीरेंद्र डागा, निकुंज साचला, मनोज जैन, नवरतन डागा, अभय दुगड़, प्रेमचंद लूणावत के साथ ही समाज से अच्छी उपस्थिति रहीं।

Chhattisgarh