बच्चा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बच्चा का अपहरण करने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ(अमर छत्तीसगढ) 12 अक्टूबर।

       दिनांक- 11.10.2025 को प्रार्थी घनश्याम लहरे पिता स्व0 सतोष लहरे उम्र- 35 साल निवासी कचहरी चौक वार्ड न0- 22 सतनामी पारा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0 के 10 वर्ष का लड़का अपने घर गेट के सामने बाहर खेल रहा था उसी दौरान 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे इस संदर्भ में 02 आरोपियों को पकड़ा गया एवं पुछताछ करने पर दोनों अपना नाम 01. तरीकत शाह 02. दिलदार शाह दोनों निवासी बाबाटोली आमगांव खुर्द थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया महा0 का रहने वाला बताये की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्र0- 518/2025 धारा- 137(2), 139(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

        घटना की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को घटना से अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपिगण से पुछताछ किये जो बच्चे को अकेला एवं सुनसान देखकर अपने साथ अपहरण कर ले जा रहे थे बताये। 

आरोपीगण के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक- 11.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीः- 01. तरीकत शाह पिता जंकीम शाह उम्र- 33 साल निवासी बाबाटोली, सालेकसा, आमगांव खुर्द, थाना सालेकसा, जिला गोंदिया महा0

  1. दिलदार शाह पिता लाल शाह उम्र- 35 साल निवासी बाबाटोली, आमगांव खुर्द, सालेकसा, थाना सालेकसा, जिला गोंदिया महा0
Chhattisgarh