नानेश पट्टधर जैनाचार्य विजयराज महाराज को ब्यावर चातुर्मास करने की विनती

नानेश पट्टधर जैनाचार्य विजयराज महाराज को ब्यावर चातुर्मास करने की विनती

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 13 अक्टूबर ।
(आशीष जैन, पत्रकार)

श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन संघ के संघनायक नानेश पट्टधर,जैन जगत की दिव्य विभूति विजयराज महाराज को ब्यावर में चातुर्मास करने की विनती की गई।
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ब्यावर के प्रमुख समाज सेवी हुकमीचंद सिंगी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जयपुर मे प्रवास कर रहे श्री विजय गुरुदेव से भेंट कर ब्यावर चातुर्मास करने की पुरजोर विनती की।


गुरु चरणों में ब्यावर संघ की भावनाओ को बताया, विनती झोली में ली विजय गुरु ने…
श्री सिंगी के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने गुरु चरणों में एक घंटे से ज्यादा समय तक सेवा गुरु सेवा करते हुए ब्यावर संघ की भावनाओ से अवगत कराते हुए ब्यावर वर्षावास करने का आग्रह किया। जैनाचार्य प्रवर ने ब्यावर संघ की विनती को झोली में लिया।


इस मौके पर युवा संघ के पूर्व महामंत्री प्रकाश जैन ने जैनाचार्य प्रवर को कहा कि हे भगवन आप को ब्यावर में चातुर्मास किए हुए 23 वर्ष बीत चुके है। युवा वर्ग में धर्म जागरण की अलख जगाने हेतु आपके वर्षावास की ब्यावर में महती आवश्यकता है।


शिष्ट मंडल में हुकमीचंद सिंगी, प्रकाश जैन, महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या ढेड़ीया, सुषमा ढेड़ीया, हर्षित जैन, अनिष्क जैन, नीरू जैन, तमन्ना जैन, मुकेश बोहरा आदि थे।
संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी करी विनती
जयपुर मे आयोजित साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के 29 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में एक विशेष शिष्ट मंडल संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कर्नावट एवम संघ अध्यक्ष संपत राज ढेडीया के नेतृत्व में मिला एवम गुरुदेव को ब्यावर पधारने की पुरजोर शब्दों में अरदास की। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी,युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अर्पित छाजेड़ सहित श्रावक श्राविकाएं शामिल थे।
02 बार बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं गुरु चरणों में पहुंचे जयपुर…
उल्लेखनीय है कि जैनाचार्य विजय गुरु जयपुर में वर्षा कालीन चातुर्मास हेतु प्रवासित है जहां धर्म ध्यान एवम तप त्याग का अनुपम ठाठ लगा हुआ है। धर्म ध्यान की दिव्य बयार बह रही है। विदित रहे कि ब्यावर साधुमार्गी संघ ने इस चातुर्मास में दो बार बड़ी तादाद में जयपुर पहुंचकर ब्यावर संघ की गुरुदेव को ब्यावर में वर्षावास करने हेतु गुरु चरणों में भावनाओं को अवगत करा चुका है। एक मौके पर चेन्नई में रह रहे ब्यावर वासियों ने विशेष जत्थे से साथ गुरु चरणों में पहुंचकर विजय गुरु को ब्यावर पधारने की जोरदार विनती की।

Chhattisgarh