टीआई पर लगा बर्बरता का आरोप : लात मारने से आदिवासी युवक के कूल्हे में फूटी शराब की बोतल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

टीआई पर लगा बर्बरता का आरोप : लात मारने से आदिवासी युवक के कूल्हे में फूटी शराब की बोतल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 13 अक्टूबर। जिले में पुलिस ने शराब दुकान के बाहर खड़े एक युवक को पुलिस ने इतनी जोर से लात मारी कि उसके पीछे रखे पैकेट में रखी शराब की शीशी टूटकर कमर के निचले हिस्से में धंस गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर आदिवासी युवक से मारपीट और अत्याचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

महात्मा गांधी के चित्र के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे, प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा।

पीड़ित हितेश्वर भट्ट ने बताया कि वह रात 9 बजे रिसदा रोड में दुकान में सिगरेट पीते खड़ा था और पैंट के पिछले हिस्से में शराब की छोटी शीशी रखी थी। इसी दौरान वहां पर कोतवाली थाना प्रभारी व टीम पहुंची, जिसे देखकर लोग भागने लगे।

इतने में कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने मेरे कमर के निचले हिस्से में पीछे से लात मारी, जिससे पीछे रखी शराब की बोतल फूट गई और शरीर में घुस गई। तब मेरे दोस्तों ने मुझे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां 14 टांके लगे हैं। मैं कार्रवाई चाहता हूं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरमियान कल कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रिसदा रोड में शराब पीने-पिलाने का काम हो रहा था।

जिसे देखकर पुलिस द्वारा दौड़ाया गया, जिसमें पीड़ित हितेश्वर भट्ट, जो कि अपने पैंट के पिछले हिस्से में शराब की बोतल रखे था, वह फूट गया, जिससे चोट पहुंची है। जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, खतरे से बाहर है। आगे प्रार्थी की जैसी शिकायत होगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh