छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-19 टीम घोषितराजनांदगांव की चार खिलाड़ियों का चयनमुंबई में खेलेगी टी-20 ट्रॉफी 2025-26

छत्तीसगढ़ की महिला अंडर-19 टीम घोषितराजनांदगांव की चार खिलाड़ियों का चयनमुंबई में खेलेगी टी-20 ट्रॉफी 2025-26

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबद्ध है, ने महिला अंडर-19 टीम की घोषणा की है। यह टीम आगामी महिला अंडर-19 टी-20 बीसीसीआई ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लेगी, जो 26 अक्टूबर 2025 से मुंबई में आयोजित होगी।


टीम के चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे होटल किंग्सवे कॉन्टिनेंटल, रायपुर में रिपोर्ट करें। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, रंगीन पोशाक और किट बैग साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, रायपुर के स्थानीय खिलाड़ी दोपहर 2:00 बजे तक आरडी ग्राउंड में अभ्यास सत्र के लिए रिपोर्ट करेंगे।

टीम के चयनित खिलाड़ी

  1. आकांशा रानी
  2. अर्चिता मिस्त्री
  3. भाविका साहू
  4. चांद चेलक (विकेटकीपर)
  5. दीपिका भगत
  6. जपनीत कौर जस्सल
  7. महक नरवासे (कप्तान)
  8. मिताली नरेटी
  9. मोनिका श्रीवास
  10. पलक सिंह
  11. शांति बघेल
  12. शिविका अग्रवाल
  13. शेख नाजिया (विकेटकीपर)
  14. श्रेया श्रीवास
  15. सिलमनी कंडुलना
  16. यति शर्मा

राजनांदगांव की चार खिलाड़ियों का चयन
राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम में जिले की चार महिला खिलाड़ियों — जपनीत कौर जस्सल, महक नरवासे (कप्तान), मिताली नरेटी और शिविका अग्रवाल के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा उम्मीद जताई कि वे आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगी।


राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी और सचिव योगेश बागड़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि “राजनांदगांव की प्रतिभाशाली बेटियाँ लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। टीम की कप्तान महक नरवासे हैं जिनका चयन विगत दिनों भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में अंतिम 25 खिलाड़ियों में किया गया है उनका चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि ये खिलाड़ी मुंबई में होने वाले टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।”


खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ क्रिकेट के मैदान में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यह हर उस परिवार के लिए प्रेरणा है जो बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना देखता है। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी है।


Chhattisgarh