नक्सल संगठन को बड़ा झटका : 1.5 करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सल संगठन को बड़ा झटका : 1.5 करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नक्सली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू दादा ने सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात कही। उसके बयान के बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद और फूट देखने को मिली। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पुलिस और सुरक्षा बल फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में भाग ले चुके हैं और उनकी भूमिका गंभीर मानी जाती है।

Chhattisgarh