राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ) 14 अक्टूबर ।: गरीबो की निश्वार्थ सेवा ईश्वर की सेवा है । कहते है- नर सेवा, नारायण सेवा । इसी सेवा को चरितार्थ करते हुए दीपावली पर्व निमित्त प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत श्री आशारामजी बापू प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा बीहड़ वनांचल आदिवासी क्षेत्रों में विशाल रूप में जीवनोपयोगी सामग्री वितरण एवं भंडारे का आयोजन कर रहे है ।
राजनांदगांव जोन के समस्त समिति प्रमुख रोहित चन्द्राकर, नोहर जंघेल, राम कुमार देवांगन, गोपाल यादव, रामाधीन साहू, जीवन साहू, गोस्वामी जी, उमाशंकर कुंवर ने संयुक्त रूप से बताया कि पूज्य बापूजी की प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व निमित्त विभिन्न बीहड़ वनांचल आदिवासी क्षेत्रो के 675 गरीब परिवारों तक पहुंचकर समिति के सेवाधारी सामूहिक कार्यक्रम कर सामग्री वितरण एवं भंडारे का आयोजन कर रहे है ।
● दीपावली के पूर्व सामग्री पाकर हर्षित हुए लोग
संस्था के टीके चन्द्राकर, संजय साहू, प्रवीण चक्रधारी ने बताया कि योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव तत्वावधान में समस्त क्षेत्रीय समितियां की सहायता से बीहड़ जंगलों में रहने वाले 675 गरीब परिवारों ये सेवा की गई।
जिसमें में राजनांदगांव के झुग्गियों में रहने वाले 130 परिवार, गंडई क्षेत्र सुखतरा में 150 परिवार, खैरागढ़ क्षेत्र गतापार जंगल मे 110 परिवार, चौकी क्षेत्र बरारमुंडी में 25 परिवार, मोहला क्षेत्र हिडकोटोला में 120 परिवार एवं डोंगरगढ़, छुरिया, डोंगरगांव में घर-घर जाकर 140 परिवार जो बीहड़ जंगल क्षेत्र में रहते है उन तक पहुंचकर बापू के सेवाधारी जरूरतमंदों की सेवा की ।
पिछले 55 वर्षो से पूज्य बापूजी वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों की सेवा करते आये है और अपने भक्तों को भी सेवा करने हेतु प्रेरित किये है उसी के फलस्वरूप पिछले 15 वर्षों से राजनांदगांव समिति द्वारा यह सेवा अनवरत जारी है ।

