जांजगीर-चांपा(अमर छत्तीसगढ) 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है।

इस आदेश में थाना प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित कुल 108 पुलिसकर्मियों को नए पदों पर तैनात किया गया है।





