सक्ती(अमर छत्तीसगढ़) 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सक्ती उपजेल के बाहर युवक से मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश जेल एवं सुधारक सेवाएं के महानिदेशक ने जारी किया है।


