रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के चार पुलिस अधिकारियों की सेवाएं प्रतिनयुक्ति पर एसीबी को सौंपी गई है। एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर, डीएसपी मिलिंद पांडे, निरीक्षक मनीष तंबोली और आरक्षक के सागर को पदस्थापना दी गई है। इसको लेकर बाकायदा सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।


