सहायक शिक्षक फेडरेशन गीदम ब्लॉक इकाई का पुनः अध्यक्ष बने नितिन विश्वकर्मा

सहायक शिक्षक फेडरेशन गीदम ब्लॉक इकाई का पुनः अध्यक्ष बने नितिन विश्वकर्मा

गीदम, जिला दंतेवाड़ा (अमर छत्तीसगढ) , 16 अक्टूबर ।
सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की गीदम ब्लॉक इकाई का बहुप्रतीक्षित चुनाव स्वराज भवन गीदम में सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी तिरपरेश चापड़ी तथा विजेन्द्र गुप्ता (किरंदुल) ने पूरी प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक विवरण देते हुए बताया कि फेडरेशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु नामांकन फार्म आमंत्रित किए गए थे।

निर्धारित अवधि में विकासखंड गीदम से केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ, जो नितिन विश्वकर्मा द्वारा भरा गया था। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा आवेदन न किए जाने पर निर्वाचन समिति ने नियम अनुसार विश्वकर्मा को निर्विरोध रूप से ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि “एकता ही संगठन की शक्ति है” और नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह शक्ति और भी सुदृढ़ होगी। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती और शिक्षक हितों की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

Chhattisgarh