राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 17 अक्टूबर/ शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ समग्र विकास मंच के तत्वाधान में श्रीमती सरिता चौहान (व्याख्याता) शा.उ.मा.विद्यालय रेंगाकठेरा, (बखत) वि.खं.- राजनांदगाँव, जिला- राजनंादगाँव में पदस्थ है । उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवा, खेल, कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान, गरीब, निर्धन बच्चों को आर्थिक सहयोग देना, धार्मिक शिक्षा, समाज सेवा, वृक्षारोपण, देव मंदिरों में सहयोग, जैसे रचनात्मक कार्य आपके द्वारा किया गया । वर्तमान में ११ अक्टूबर को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान शिक्षा कला अकादमी रायपुर में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति व ग्रामवासियों के द्वारा बधाई दी गई ।

