नक्सलियों का एक और पत्र आया सामने : नक्सल नेता सुनील ने पत्र लिखकर की सरेंडर की अपील

नक्सलियों का एक और पत्र आया सामने : नक्सल नेता सुनील ने पत्र लिखकर की सरेंडर की अपील

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे है। महाराष्ट्र और बस्तर में बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

अब गरियाबंद से भी नक्सलियों के सरेंडर की खबर सामने आई है।उदंती एरिया कमेटी के मोओवादी नेता सुनील ने पत्र लिखकर गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों को हथियार डालकर सरेंडर करने की अपील की है।

नक्सली नेता ने इसके लिए एक पत्र भी जारी किया है। साथ ही सरेंडर की तरीख 20 अक्टूबर भी तय की है। इसका मतलब ये है कि दिवाली से पहले गरियाबंद में भी बड़ी संख्या में माओवादी हथियार डाल सकते हैं। इसके पहले बस्तर में 9.18 करोड़ के 210 माआवादियों ने 153 हथियार के साथ सरेंडर किया था।

Chhattisgarh