युगांतर कॅप फुटबॉल टूर्नामेंट में युगांतर ए टीम विजेता

युगांतर कॅप फुटबॉल टूर्नामेंट में युगांतर ए टीम विजेता


राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ)16 अक्टूबर । युगांतर कॅप फुटबॉल टूर्नामेंट में लीग कम नाक आउट मुकाबले में युगांतर ए टीम ने वाइडनर मेमोरियल की टीम को 7-6 से हराकर युगांतर कॅप अपने नाम किया। यह मैच काफी रोमांचक रहा।

युगांतर की ओर से कृष्णा मेघानी ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत की इबारत लिखी। उक्त विद्यार्थी को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इसी तरह टूर्नामेंट के बेस्ट गोल कीपर का खिताब वंश पाण्डे को मिला। इस मैच के निर्णायक अखिलेश मिश्रा और करण अरोरा रहे।
   मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में किया गया।


समारोह में टूर्नामेंट के बेस्ट डिफेंस , बेस्ट मिड फिल्डर , बेस्ट स्ट्राइकर को भी पुरस्कृत किया गया। जैसे ही युगांतर कॅप युगांतर ए टीम को प्रदान किया गया, वैसे टीम के सारे सदस्य उमंग तथा उल्लास से भर गए । इस टूर्नामेंट के आयोजन से फुटबॉल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर, वरिष्ठ खेल शिक्षक राजेन्द्र तिवारी ने भी टीम को बधाई दी।

Chhattisgarh