भिलाई(अमर छत्तीसगढ) 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में परिवार के साथ फिल्म देखने सूर्या मॉल पहुंची महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर उन्होंने उसके पति और बेटे पर भी हमला किया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी बदमाशों ने मारपीट की। यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को दुर्ग से अपने परिवार के साथ एक महिला भिलाई के मॉल में मूवी देखने आई थी। आरोपी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने सीट में बैठने के नाम पर अश्लील हरकत की। इसके बाद थिएटर से बाहर निकलते ही महिला के बेटे और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा। मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है।

