रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह मामला डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभाठा का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पूछताछ को पता चला कि मंगलवार को पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था। तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया।
इससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच आशीष ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया।

इससे नाराज होकर पत्नी मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में गई। महिला ने कमरा बंद कर के पहले वीडियो बनाया। इसके बाद अपने हाथ की नस काटी ली और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों के दरवाजा तोड़ने पर मंजूषा की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली।

