जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र में 43, खैरागढ-छुईखदान-गंडई में 26, मोहला-मानपुर-अ.चौकी में 19 एवं कबीरधाम में 48 कुल 136 नवीन समितियों का गठन

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र में 43, खैरागढ-छुईखदान-गंडई में 26, मोहला-मानपुर-अ.चौकी में 19 एवं कबीरधाम में 48 कुल 136 नवीन समितियों का गठन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 24 अक्टूबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र जिला राजनांदगांव में 43, जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडई में 26, जिला मोहला-मानपुर-अ.चैकी में 19 एवं जिला कबीरधाम में 48 कुल 136 नवीन समितियों का गठन किया गया है।

इस प्रकार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र के 4 जिलों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की संख्या 222 से बढकर 358  हो जायेगी।

समितियों की संख्या बढ़ने से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण, नगद, खाद-बीज प्राप्त करने में सुविधा होगी एवं अपनी फसल बेचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

इसके अतिरिक्त किसानों एवं जनसामान्य को पैक्स समितियों द्वारा दी जा रही अन्य सुविधाओं का लाभ नजदीकी समितियों में मिलने से किसानों के श्रम, समय एवं पैसों की बचत होगी।

सभी नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों का पंजीयन सहकारिता विभाग द्वारा दिनांक 17.10.2025 को किया गया है। अतः सभी नवीन समितियां तद्दिनांक से अस्तित्व में आ गई है।

Chhattisgarh