दुर्ग(अमरछत्तीसगढ़) 25 अक्टूबार दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में संचालित Le Wellness Spa and Salon एवं Lorenzo Spa में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर से संचालक, मैनेजर और ग्राहकों सहित छह लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।
मुखबिर से मिली जानकारी के बाद उप पुलिस अधीक्षक IUCAW दुर्ग के नेतृत्व में महिला थाना एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना थी कि इन स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर बाहरी महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है।

टीम ने पॉइंटर की निशानदेही पर दोनों स्पा में एक साथ दबिश दी और वहां आपत्तिजनक गतिविधियां होती पाई गईं। देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम के पैकेट, ग्राहकों की जानकारी वाला रजिस्टर, नकदी और अन्य सामान पुलिस द्वारा जप्त किए गए है।

गिरफ्तार आरोपी
- धनेश्वर सेन, पिता कृष्ण सेन (33), निवासी सुपेला (Le Wellness Spa का संचालक)
- पवन पांडे, पिता राज पांडे (40), निवासी भिलाई-3 (Lorenzo Spa का मैनेजर)
- अब्बास अली, पिता हुकुम मियाँ (43), निवासी सुपेला
- रचित दास, पिता लेट प्रदीप दास (30), निवासी प्रगति नगर
- संतोष कुमार, पिता लक्ष्मण प्रसाद (38), निवासी सुपेला
- गौरव कोठारी, पिता किशोरी लाल कोठारी (36), निवासी नेहरू नगर

