ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 25 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)
ब्यावर जिला पुलिस मुखिया रतन सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ब्यावर नगर में बेतरतीब खड़े एवम शहर में चल रहे 50 से ज्यादा ई रिक्शा को एकाएक जब्त कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
ई रिक्शा चालकों में मची हड़बड़ी,पुलिस ने फेल किए मंसूबे
एएसपी भूपेंद्र शर्मा एवं सिटी सीओ राजेश कसाना के दिशा निर्देश में चले एकाएक अभियान मे ई रिक्शा चालकों में हड़बड़ी मच गई। वे अपने वाहनों को इधर उधर कर फरार होते उससे पहले ट्रेफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई के नेतृत्व में गठित एक विशेष दल ने सभी ई रिक्शा चालकों के मंसूबे फैल करते हुए उनको पकड़ कर ई रिक्शा को जब्त कर लिया।

एसपी बोले अब न्यायालय से ही छूटेंगे ई रिक्शा
ब्यावर जिला पुलिस रतन सिंह जी ने एक जानकारी में बताया कि सभी 50 जब्त ई रिक्शा को सिटी थाने में खड़ा करवाया गया है। 207 एम वी के तहत यह सख्त कार्यवाही की गई है।
अब सभी ई रिक्शा कोर्ट द्वारा ही अपने वाहन छुड़वा सकेंगे।
अभियान जारी रहेगा,वर्दी पहनना एवं नाम पट्टी लगाना जरूरी…
जिला पुलिस कैप्टन रतन सिंह ने कहा
कि ऑटो चालकों से समझाइश की गई है अब उन्हे वर्दी पहनना एवं नाम पट्टी लगाना अनिवार्य होगा। एसपी ने कहा कि ये अभियान सतत जारी रहेगा। बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का रवैया ओर ज्यादा सख्त होगा। वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूपेण पालन करें।

ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद बिश्नोई के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई में
हेड कॉन्स्टेबल मंगलसिंह राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,शंभू सिंह सहित यातायात पुलिसकर्मी शामिल थे।
शहर की सड़को से ई रिक्शा हुए गायब
जिला पुलिस कैप्टन रतन सिंह के निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा हुई इस बड़ी कार्यवाही से जहां एक ओर नित्य नगर मे ई रिक्शा का सरपट दौड़ते हुए नजर आते थे। शनिवार को नगर के बस स्टेंड, रेल्वे स्टेंड,चांग गेट एवम अन्य स्थानों पर यात्रा करने वाले को काफी कमी अखरी। वहीं नगर की सड़को से ई रिक्शा नदारद दिखाई दिए।


