पीएम मोदी के दौरे में बदलाव : अब 31 अक्टूबर की जगह 1 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री, शाम को होगी वापसी

पीएम मोदी के दौरे में बदलाव : अब 31 अक्टूबर की जगह 1 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री, शाम को होगी वापसी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने के आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। उनका दो दिवसीय दौरा अब सिर्फ एकदिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है। वे केवल 1 नवंबर को रायपुर में रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि, पहले निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्री मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में उनकी व्यसतता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को ही रायपुर आएंगे। फिलहाल जो पांच कार्यक्रम पीएम मादी के लिए निर्धारित थे उनमें से किसी के टलने की जानकारी नहीं है।

कार्यक्रम में एक बड़ा बदलाव ब्रम्हकुमारीज के नए भवन के लोकार्पण समारोह में हुआ है। पहले यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को निर्धारित था, जो कि अब 1 नवंबर को ही आयोजित होगा।

Chhattisgarh