प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण : लोगों का ब्रेनवाश करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण : लोगों का ब्रेनवाश करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव के एक सूने घर में प्रार्थना सभा बुलाई गई थी। जहां लोगों का धर्मापरिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का ब्रेनवाश किया जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हिर्री गांव के सूने मकान में प्रेयर मीटिंग बुलाई गई थी. जिसमें लगभग 70 लोग शामिल हुए थे। इस दौरान बहला-फुसलाकर लोगों का धर्मंतरण कराया जा रहा था।

हिंदू संगठन ने इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उनका आरोप है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को झांसा देकर कहानी बताई जा रही थी। उनका ब्रेनवाश किया जा रहा था। घटना से जुड़ा हुआ वीडियो भी सामने में आया है।

पुलिस के पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकलते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पति गोरेलाल टंडन और उसकी पत्नी सद्रोहा टंडन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Chhattisgarh