श्रीमंदिर दादीधाम में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन, 201 सामग्रियों से बना कदम्भोग प्रसाद धराया

श्रीमंदिर दादीधाम में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन, 201 सामग्रियों से बना कदम्भोग प्रसाद धराया

ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ) ,27 अक्टूबर
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
ब्यावर के अजमेर रोड स्थित दादीधाम मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव का धूमधाम से आयोजन हुआ।
दादी परिवार न्यास के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया की रविवार दोपहर 04 बजे राजभोग आरती पश्चात अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। दादीजी के समक्ष दाल दलहन
तिलहन,विभिन्न प्रकार के अनाज,
फल,सब्जियों एवं सूखे मेवों से घी,तैल एवं नाना प्रकार के मसालों से निर्मित कदमभोग एवं कांजी बड़े का प्रसाद का लगाकर भक्तो में वितरित किया गया।
अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में पूर्व विधायक माणक ड़ाणी,गणेशप्रसाद बुधिया, lकांतिलाल ड़ाणी,रमेश सिंघल,बद्रीप्रसाद गर्ग, सुशील गर्ग
,मिलन बुधिया, दिवम गर्ग सहित संस्था सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Chhattisgarh