ब्यावर में वैष्णव समाज का स्नेह मिलन का हुआ भव्य आयोजन, 08 मार्च को विवाह सम्मेलन में 11 कन्या परिणय सूत्र में बंधेगी

ब्यावर में वैष्णव समाज का स्नेह मिलन का हुआ भव्य आयोजन, 08 मार्च को विवाह सम्मेलन में 11 कन्या परिणय सूत्र में बंधेगी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 27 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)
वैष्णव युवा सेवा समिति के तत्वाधान में समाज का ब्यावर में दीपावली पर्व स्नेह मिलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
आयोजन में शामिल समाज बंधुओं द्वारा समाज हित व विकास एवं उन्नयन एवम शिक्षा पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
विवाह सम्मेलन हेतु आगे आए भामाशाह,दिया सहयोग
वैष्णव युवा सेवा समिति, ब्यावर के तत्वावधान में ब्यावर नगर में आगामी 08 मार्च 9,2026 को वैष्णव समाज की 11 कन्याओं के निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन की घोषणा की गई। घोषणा का समारोह के साक्षी समाज बंधुओ ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक में समाज के भामाशाहों द्वारा विवाह सम्मेलन हेतु उदार भावों सहयोग राशि की घोषणाएं की गई।
समाज प्रमुखों का किया स्वागत
कार्यक्रम में बाहर से आर समाज प्रमुखों एवम बन्धुओं का वैष्णव युवा सेवा समिति, ब्यावर द्वारा दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।
वैष्णव युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रावत एवं विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाशचंद्र हरिव्यासी ने बाहर से आए सभी समाज प्रमुखों एवम समाज बन्धुओं का ह्रदय से आभार जताया।

Chhattisgarh