एलआईसी का सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारभ

एलआईसी का सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारभ

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 27 अक्टूबर
( प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा ब्यावर के तत्वाधान में निगम कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
02 नवंबर तक होगा जन जागरण आयोजित समारोह के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम ब्यावर शाखा के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य के प्रति पूर्ण पारदर्शिता, सत्य निष्ठा एवं ईमानदारी की ली शपथ।


निगम प्रमुख गिरीश विजय वर्गीय के अनुसार यह जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से आगामी 02 नवंबर तक चलेगा सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का आमजन को दिया जाएगा संदेश।
निगम के अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने शपथ में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनुचित गतिविधि की तुरंत संबंधित एजेंसी को दी जाएगी जानकारी।


सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य संगठन में उत्तरदायित्व को सशक्त बनाना शाखा प्रमुख श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सतर्कता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य संगठन में सत्यनिष्ठा एवम उत्तरदायित्व की भावना को बनाना मजबूत एवम सशक्त बनाना है।


सप्ताह में निगम कर्मचारियों ने एकजुट होकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प। कार्यक्रम के समापन मौके पर शाखा प्रबंधक पी सी मांडौत ने देश के राष्ट्रपति,उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री व केंद्रीय सतर्कता कमिश्नर के संदेशों का वाचन किया।

Chhattisgarh